बिहार भू-राजस्व, रजिस्ट्री एवं खतियान शब्दावली (Land Terms Dictionary)
जमाबंदी, केवाला, कैथी, खतियान, परिमार्जन, LPC, दाखिल-खारिज व भू-सर्वे 2026 से जुड़े सभी कठिन राजस्व एवं कानूनी शब्दों के सरल हिंदी अर्थ एवं व्याख्या:
📘 सीएस खतियान (CS Khatian)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: अंग्रेजी शासन (1905–1915) में सर्वे के बाद पहला भूमि-अधिकार रजिस्टर। आज भी अधिकांश जिलों में बेस रिकॉर्ड माना जाता है। इसे कैडस्ट्रल खतियान कहा गया | बिहार में अधिकांश इसी प्रकार के खतियान लागू हैं।
English Description: The first Record of Rights prepared during the Cadastral Survey (1905–1915) under British rule. Still treated as the base record in most districts, also called Cadastral Khatian.
📘 आरएस खतियान (RS Khatian)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: रिविजनल खतियान जो कई जिलों में 1952 से पुनः सर्वेक्षण कर तैयार किया गया संशोधित अधिकार अभिलेख है, कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण। बिहार राज्य में होने वाला यह द्वितीय सर्वेक्षण था, यद्यपि यह बिहार के सभी जिलों में नहीं हुआ था।
English Description: The Revisional Survey Khatian prepared through re-survey in many districts from 1952 onwards. Legally important and authoritative. This was the second survey done in Bihar, although it did not take place in all the districts.
📘 खतियान (Khatian - General)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: सर्वे के बाद तैयार रजिस्टर जिसे अधिकार अभिलेख कहते हैं जिसमें रैयत के नाम, अधिकार, खाता, खेसरा, रकबा, किस्म, लगान और कब्जा इत्यादि दर्ज होता है। यह मूल स्वामित्व दर्शाने का सबसे प्रमुख अधिकार अभिलेख है।
English Description: The Record of Rights prepared after survey, recording raiyat’s name, rights, khata, plot number, area, land type, rent and possession. Primary evidence of ownership and rights.
📘 जमाबंदी (Jamabandi)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: ऑनलाइन या ऑफलाइन- जमाबंदी पंजी (रजिस्टर-II) जिसमें रैयत का विवरण जैसे नाम, पता एवं भूमि विवरण जैसे खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी, लगान आदि प्रविष्टियाँ रहती हैं।
English Description: An extract (online/offline) of Jamabandi Panji (Register-II) containing raiyat details such as name, address, and land particulars like khata, plot, area, boundary and rent.
📘 पंजी-II (जमाबंदी पंजी) (Register-II)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: रैयतों का ऑनलाइन या ऑफलाइन आधिकारिक रजिस्टर जो एक राजस्व ग्राम के सभी जमाबंदियों से बनती है | यह एक से अधिक भाग में रह सकती है | म्यूटेशन के बाद यहाँ पर प्रविष्टियाँ या सुधार होती हैं।
English Description: The official register of raiyats of a revenue village, compiled from all jamabandis. Mutations and corrections are entered here.
📘 खाता (Khata)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: खतियान के निर्माण के समय किसी व्यक्ति के नाम पर दर्ज एक नंबर जिसमें उसकी सारी जमीनें दिखती हैं। यह बैंक पासबुक के खाता नंबर के समकक्ष है | वर्तमान में किसी जमीन के खरीद-बिक्री या अन्य किसी भी प्रकार से अंतरण होने पर वही खाता नं०, उस जमीन के विवरण के साथ नये उत्तराधिकारी या क्रेता को प्राप्त होता है।
English Description: An account number allotted in the khatian at the time of survey, showing all lands of a person. It is Like a bank account number. It remains the same even after succession or sale.
📘 खेसरा (Khesra)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: सर्वे में हर प्लॉट का क्रमांक संख्या जो किसी भी राजस्व ग्राम में विशिष्ट (यूनिक) होता है।
English Description: The serial number of each plot in the survey, unique within a revenue village.
📘 फर्द (Fard)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: यह खतियान/जमाबंदी से निकाली गई प्रमाणित प्रति है, जिसे आमतौर पर बैंक लोन, कोर्ट में प्रमाण या बिक्री-पत्र के लिए प्रयोग किया जाता है। अब इसे डिजिटल हस्ताक्षरित रूप में भी बिहार भूमि पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है।
English Description: A certified extract from khatian/jamabandi, used for bank loans, courts, or sale deeds. Now also available digitally signed from Bihar Bhumi portal.
📘 अधिकार अभिलेख (Record of Rights - RoR)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: यह सर्वे के बाद अंतिम प्रकाशित भूमि-अधिकार अभिलेख का रजिस्टर है, जिसकी प्रविष्टियाँ कानूनी दृष्टि से सही और मान्य मानी जाती हैं। यह भूमि स्वामित्व और कब्जे का मुख्य साक्ष्य है।
English Description: The finally published Record of Rights after survey, legally presumed correct. Primary evidence of ownership and possession.
📘 एलपीसी (LPC - Land Possession Certificate)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: जमीन पर वास्तविक कब्जे का प्रमाणपत्र जो अंचल स्तर पर निर्गत किया जाता है। सामान्य तौर पर भूमि अर्जन के मामले में कम्पेन्सेशन प्राप्त करने के लिये आवश्यक होता है।
English Description: Land Possession Certificate issued at circle level, certifying actual possession. Generally it is a necessary document for claiming compensation in the cases of land acquisition.
📘 लगान रसीद (Lagaan Rashid)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: भू-लगान जमा करने पर दी जाने वाली सरकारी रसीद जो पहले ऑफलाइन पर अब सिर्फ ऑनलाइन निर्गत होती है।
English Description: Government receipt issued on payment of land revenue; earlier offline, now only online.
📘 पैमाइश (Paimaish)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जमीन की मापी करना | जो अंचल या सर्वे अमीन द्वारा किया जाता है।
English Description: Measurement of land, usually done by a survey Amin or Circle amin.
📘 जीराब (Jirab)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जमीन मापने का चेन/उपकरण।
English Description: Traditional measuring chain/instrument used for land measurement.
📘 खानापुरी (Khanapuri)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: सर्वेक्षण बंदोबस्त के दौरान एक शुरुआती चरण जिसमें खतियान के कॉलम (जैसे रैयत का नाम, खेसरा नंबर, कब्जा, किस्म आदि) भरने होते हैं। यानी preliminary record प्रस्तुत किया जाता है जिसमें खेत-प्लॉट व रिकॉर्ड की आधारभूत जानकारियां दर्ज की जाती हैं।
English Description: Initial stage of survey when khatian columns (raiyat name, plot number, possession, land type etc.) are filled with preliminary details.
📘 किस्तवार (Kistwar)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: भूमि की प्लॉटिंग और खेत-वार नाप, सीमांकन की प्रक्रिया जिसमें हर खेत/खेसरा को मापा जाता है, नक्शे पर ड्रा किया जाता है, खेत की सीमाएँ निर्धारित होती हैं। यह सुनिश्चित करता है कि सर्वेक्षण मैप और रिकॉर्ड में प्लॉटों की स्थिति स्पष्ट हो।
English Description: Process of measuring, plotting and demarcating each plot/field during survey to ensure boundaries match on maps and records.
📘 शजरा नक्शा (Shajra Naksha)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: गाँव/मौजा का विस्तृत नक्शा।
English Description: The map of a village or mauza.
📘 शजरा किस्तवार (Shajra Kistwar)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: अद्यतन नक्शा जिसमें खेती/प्लॉटिंग भी दर्ज।
English Description: Updated map showing cultivation and plot details.
📘 रकबा (Rakba)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: किसी भू-भाग का क्षेत्रफल।
English Description: Total area/extent of a parcel of land.
📘 मिल-जुमला (Mil Jumla)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जब प्लॉटवार क्षेत्रफल उपलब्ध न हो और कई प्लॉट का कुल रकबा दिया हो।
English Description: Land area recorded collectively without plot-wise area details.
📘 तरतीब (Tartib)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: यह प्रक्रिया खतियान/records को रैयत नामों के अनुसार वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित करने की है, ताकि व्यवस्थित क्रम से अधिकार-अभिलेख तैयार हो।
English Description: Arrangement of khatians/records alphabetically by raiyat names for systematic record preparation.
📘 तरमीम (Tarmim)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जब कोई आदेश जारी हो (आपत्ति/दावा/विवाद के बाद) कि किसी प्रविष्टि (entry) में सुधार किया जाए — जैसे खेसरा संख्या, कब्जा, सीमा, नाम आदि — तो उस सुधार को अभिलेखों में लागू करना। यह draft और final प्रकाशन के बीच या बाद में हो सकता है।
English Description: Corrections/amendments in records (plot number, boundary, name, possession etc.) as per orders of any competent authority during or after survey.
📘 सफाई (Safai)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: निर्दिष्ट प्रक्रिया जिसमें final प्रकाशित अधिकार अभिलेख (Record of Rights) तथा नक्शों की fair copy तैयार की जाती है, जिसमें त्रुटियों को सुधारा गया हो और प्रविष्टियाँ स्पष्ट-सुथरी हों। यह final publication से पहले होने वाला क्रियात्मक चरण है।
English Description: Preparation of fair copies of Records of Rights and maps before final publication, incorporating corrections.
📘 मुक़ाबला (Muqabla)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: नक्शा एवं अभिलेखों (Record of Rights / map) के बीच मिलान/तुलना करना यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्लॉट-वार क्षेत्रफल, सीमाएँ (boundaries), नक्शा पर और अभिलेखों में दिखने वाला विवरण एक दूसरे से मेल खाएं।
English Description: Comparison of maps and records to ensure details like plot area and boundaries match in both the records and the map.
📘 ड्राफ्ट प्रकाशन (Draft Publication)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जब मूल “खतियान - अधिकार अभिलेख (Record of Rights)” का प्रारूप सार्वजनिक किया जाता है, ताकि रैयत/हितधारक को उस प्रारूप में किये गए प्रविष्टियों (entries) को देख कर आपत्ति/दावा दाखिल करने का अवसर मिले।
English Description: Draft publication of the Record of Rights, giving opportunity to landholders to file objections/claims.
📘 अंतिम प्रकाशन (Final Publication)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: ड्राफ्ट (प्रारूप)-प्रकाशन के बाद आपत्तियों का निपटारा, “सफाई, जांच, मुकाबला, तरमीम, तरतीब आदि” क्रियाएँ पूरी कर के खतियानों (Records of Rights) और नक्शों की साफ एवं अंतिम प्रति तैयार कर जिला स्तरीय अधिकारी के हस्ताक्षर/मुहर के साथ प्रकाशित करना।
English Description: Final publication of khatians and maps after resolving objections and completing safai, muqabla, tarmim etc, under the seal and signature of the district Level Officer.
📘 बकाश्त (Bakasht)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: खतियान में दर्ज भूमि का प्रकार जो किसी जमींदार के व्यक्तिगत कब्जे और खेती में थी जब भूमि सुधार अधिनियम लागू हुआ और जमींदारी खत्म हुई।
English Description: Land under personal cultivation of the landlord at the time of coming into effect of Bihar Land Reforms Act, 1950, when Zamindari was abolished.
📘 सिर भूमि (Sir Land)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: जमींदार की व्यक्तिगत खेती।
English Description: Land reserved for personal cultivation by zamindar; surplus vested in the State.
📘 गैर-मजरुआ भूमि (Gair-Mazarua Land)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: “गैरमजरुआ भूमि” (Gair Mazarua Land) वह भूमि होती है जो किसी रैयत (tenant/raiyat) के व्यक्तिगत खेती के अधिकार में दर्ज नहीं थी। ऐसी भूमि या तो जमींदार के कब्जे में रहती थी या गाँव/समुदाय के उपयोग के लिए आरक्षित रहती थी। गैरमजरुआ भूमि जमींदार की निजी भूमि नहीं थी। भूमि सुधार कानून 1950 के बाद, यह सारी गैरमजरुआ भूमि राज्य सरकार के अधिकार में चली गई।
English Description: Land not recorded as tenant’s holding and were either in zamindar’s possession or for community use. Not private land of zamindar; vested in State after Bihar Land reforms in 1950.
📘 गैरमजरुआ आम (Gairmazarua Aam)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: ऐसी भूमि जो गाँव या समाज के सामूहिक उपयोग में आती थी: चरागाह, तालाब, सड़क, कब्रिस्तान, मैदान, नदी-नाला आदि। इन पर किसी व्यक्ति का निजी स्वामित्व नहीं होता था, बल्कि यह सामुदायिक/सार्वजनिक जमीन मानी जाती थी।
English Description: Community/public land for common use: grazing grounds, ponds, roads, graveyards, rivers etc. No private ownership.
📘 गैरमजरुआ खास/मालिक (Gairmazarua Khas/Malik)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: ऐसी भूमि जो जमींदार या उसके उत्तराधिकारी के कब्जे/उपयोग में थी लेकिन tenant (raiyat) की तरह कानूनी स्वामित्व दर्ज नहीं था। भूमि सुधार अधिनियम 1950 के बाद, ऐसी जमीन राज्य सरकार में निहित हो गई।
English Description: Land in zamindar’s possession but not as tenant land having legal rights; vested in State after land reforms.
📘 शामिलात (Shamilat)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: सामुदायिक भूमि- गाँव की साझी ज़मीन, जिस पर गाँव के सभी लोग बराबरी से अधिकार रखते हैं और जिसका उपयोग आम तौर पर सामुदायिक हित (चरागाह, तालाब, रास्ता, मैदान) के लिए होता है।
English Description: Village common land jointly used by all villagers for grazing, ponds, paths, grounds etc.
📘 सैरात (Sairat)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: सरकार/पंचायत की वह भूमि या संपत्ति जिससे राजस्व आय होती है, जैसे हाट-बाज़ार, मेला स्थल, तालाब, घाट, बालू घाट आदि जो लीजधारियों के साथ एक निश्चित अवधि के लिये बंदोबस्त की जाती है।
English Description: Government/panchayat land/assets yielding revenue, e.g. markets, ponds, fairs, sand ghats, and which are Settled to lessees for fixed terms.
📘 खासमहाल भूमि (Khasmahal Land)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: वह भूमि जो राज्य के प्रत्यक्ष स्वामित्व में होती है और जिसे पट्टे या किराये पर लोगों को दी जाती है। निजी स्वामित्व इसमें मान्य नहीं है।
English Description: State-owned land under direct government control, leased/rented but are not privately owned.
📘 भूदान भूमि (Bhoodan Land)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: विनोबा भावे आंदोलन के दौरान जमींदारों/मालिकों द्वारा दान की गई भूमि, जिसे सरकार ने भूमिहीनों में बाँटने हेतु कार्य किया।
English Description: Land donated during Vinoba Bhave’s Bhoodan movement, vested in the State for distribution to landless.
📘 भू-हदबंदी से अधिक भूमि (Ceiling Surplus Land)
Settlement & Vesting
हिंदी विवरण: भूमि सीमा कानून से अधिक भूमि जो मालिकों के पास थी, जिसे राज्य ने अधिग्रहित कर लिया।
English Description: Land surplus beyond ceiling limit, acquired by the State under Land Ceiling Act.
📘 दाखिल-खारिज (Dakhil-Kharij)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: नामांतरण प्रक्रिया अर्थात जमाबंदी में नाम बदलने की प्रक्रिया जिसमें नया नाम दर्ज होता है और पुराना नाम हटाया जाता है। इसके कई कारण जैसे खरीद-बिक्री, बंटवारा, उत्तराधिकार इत्यादि हो सकते हैं।
English Description: Mutation process: changing jamabandi to record new owner’s name and delete the old one, due to sale, inheritance, partition etc.
📘 इन्तकाल (Intkal)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: जब किसी मालिक की मृत्यु होती है तो उत्तराधिकारी के नाम पर भूमि दर्ज की जाती है।
English Description: Mutation due to death of landholder, recording heirs’ names.
📘 विरासत (Virasat)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: पैतृक भूमि का हस्तांतरण।
English Description: Transfer of ancestral property to heirs.
📘 वरसाल (Varsal)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: उत्तराधिकार से रिकॉर्ड परिवर्तन।
English Description: Mutation entry due to succession.
📘 बैनामा रजिस्ट्री (Bainama Registry)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: बिक्री पत्र/केवाला रजिस्ट्री दस्तावेज जिसमें खरीद-बिक्री के आधार पर स्वामित्व बदलता है।
English Description: Sale deed/registry (kewala) transferring ownership based on sale.
📘 हिब्बा (Hibba)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: उपहार में दी गई भूमि का दस्तावेज और उसके आधार पर स्वामित्व परिवर्तन।
English Description: Gift deed transferring land ownership without consideration.
📘 पट्टा/पट्टानामा (Patta/Pattanama)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: पट्टे पर दी गई भूमि जो एक निश्चित समयावधि तथा शर्तों के अधीन रहता है।
English Description: Lease deed of land for a specific period under specified conditions.
📘 परवाना (Parwana)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: सरकारी अनुमति पत्र, जैसे पट्टा, नीलामी, बंदोबस्ती या अन्य राजस्व मामलों में जारी आदेश जिसके आधार पर बंदोबस्तधारी/लीजधारी को उस भूमि का उपयोग करने /सैरात का संचालन करने एवं राजस्व वसूलने का अधिकार मिलता है।
English Description: Government permit/order issued in lease, auction or other revenue cases, which gives the holder the right to use that land/operate and collect revenue from that sairat.
📘 शुद्धिपत्र (Correction Slip)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: अंचल अधिकारी द्वारा दाखिल-खारिज में आदेशित सुधार को रिकॉर्ड में लागू करने के लिए जारी स्लिप।
English Description: Correction slip issued by Circle Officer to carry out ordered amendments in records, as a result of mutation.
📘 आम सूचना (General Notice)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: म्यूटेशन की प्रक्रिया में आम समुदाय को दी जाने वाली सार्वजनिक सूचना ताकि कोई आपत्ति अगर हो तो कर सके।
English Description: Public notice issued in mutation process inviting objections.
📘 खास सूचना (Particular Notice)
Mutation & Transfer
हिंदी विवरण: म्यूटेशन प्रक्रिया में भूमि से संबंधित व्यक्ति को दी जाने वाली व्यक्तिगत सूचना जो किसी विशेष व्यक्ति को ऑफलाइन या डिजिटल माध्यम से हस्तगत कराई जाती है।
English Description: Specific notice served to concerned persons in mutation process, delivered offline or digitally.
📘 मौजा (Mauja)
Administrative Units & Officers
हिंदी विवरण: राजस्व ग्राम - एक मूलभूत भौतिक इकाई जिसके आधार पर जमाबंदी और खतियान एवं नक्शा दर्ज होते हैं। सभी राजस्व अभिलेखों के लिये यह सबसे छोटी भौगोलिक ईकाई है।
English Description: Revenue village, the basic unit for jamabandi, khatian and maps. It is the basic geographical unit for revenue records.
📘 हल्का (Halka)
Administrative Units & Officers
हिंदी विवरण: राजस्व प्रशासन की सबसे छोटी इकाई जो सामान्यतः पंचायत के समकक्ष होता है एवं राजस्व कर्मचारी के अधीन रहता है।
English Description: Smallest revenue administrative unit, often matching a panchayat, managed by a revenue staff, generally known as Halka Karmachari or Revenue Karmachari.
📘 अंचल (Anchal)
Administrative Units & Officers
हिंदी विवरण: राजस्व प्रशासन का अंचल/प्रखंड स्तर का सबसे महत्वपूर्ण इकाई जो अंचल अधिकारी के अधीन होता है। जिसमें कई हल्के और गाँव शामिल होते हैं। बिहार में प्रखंड एवं अंचल का भौगोलिक सीमाना सामान्य तौर पर एक होता है।
English Description: Revenue circle/sub-division including multiple halkas and villages. In Bihar, the block and Anchal are generally co-terminous.
📘 अंचलाधिकारी (Circle Officer - CO)
Administrative Units & Officers
हिंदी विवरण: अंचल स्तर का मुख्य राजस्व प्रशासन का अधिकारी जो दाखिल-खारिज, LPC, लगान आदि सभी राजस्व मामलों का प्रभारी होता है।
English Description: Circle Officer, head of circle-level revenue administration responsible for mutation, LPC, rent and records.
📘 राजस्व अधिकारी (Revenue Officer - RO)
Administrative Units & Officers
हिंदी विवरण: अंचल स्तर का महत्वपूर्ण राजस्व अधिकारी, दाखिल-खारिज, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने का सक्षम पदाधिकारी तथा अन्य LPC, लगान आदि राजस्व प्रशासन में प्रमुख भूमिका | अंचल अधिकारी के अधीन पद।
English Description: Revenue Officer at circle level, empowered for mutation, issuing certificates, LPC and managing revenue matters. He is under circle officer.
📘 हल्का कर्मचारी (Halka Karmachari)
Administrative Units & Officers
हिंदी विवरण: हल्का स्तर पर कार्यरत राजस्व कर्मचारी, जो दाखिल-खारिज, लगान वसूली, बन्दोबस्ती और राजस्व रिकॉर्ड का रख-रखाव करता है। इन्हें राजस्व कर्मचारी या कभी कभी केवल के.सी. के नाम से संबोधित किया जाता है।
English Description: Field-level revenue staff handling mutation, rent collection, settlement and record maintenance. Also known as revenue Karmachari or sometimes simply KC.
📘 अमीन (Amin)
Administrative Units & Officers
हिंदी विवरण: वह जमीनी स्तर का राजस्व विभाग का कर्मचारी होता है जिसे भूमि की पैमाइश (measurement), सीमांकन (demarcation), नक्शा-निर्माण और जाँच का कार्य सौंपा जाता है। अमीन, अंचलाधिकारी के अधीन काम करता है। विशेष सर्वेक्षण और दाखिल-खारिज कार्यों में खेत की पैमाइश, खेसरा नंबर की पुष्टि, और सीमाओं की जाँच अमीन करता है।
English Description: A field level staff of revenue department under Circle Officer, responsible for land measurement, demarcation, map preparation and verification.
📘 राजस्व थाना संख्या (Revenue Thana Number)
Administrative Units & Officers
हिंदी विवरण: हर राजस्व ग्राम के पहचान का विशेष नंबर।
English Description: Unique identification number/code assigned to each revenue village.
📘 कट्ठा (Kattha)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: बिहार में प्रचलित भूमि माप इकाई। क्षेत्र विशेष आधारित। इसका परिमाप बिहार के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग है। पटना क्षेत्र में यह 1361 वर्गफिट के बराबर है।
English Description: Traditional land measurement unit in Bihar, approx. 1361 sq ft in Patna and around but its measurement in square feet varies from region to region in Bihar.
📘 धुर (Dhur)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: कट्ठा का 1/20 भाग।
English Description: Sub-unit of Kattha (1/20th).
📘 बीघा (Bigha)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: बड़ी माप इकाई (~20 कट्ठा)।
English Description: Large land unit, approx. 20 Kattha.
📘 बिस्वा (Biswa)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: बीघा की छोटी ईकाई। कुछ राज्यों में कट्ठा के स्थान पर बीघा की छोटी ईकाई के रूप में बिस्वा का इस्तेमाल किया जाता है।
English Description: Sub-unit of Bigha. In some States Biswa is used as a sub-unit of Bigha in place of Katha.
📘 कला/धुरकी (Kala/Dhurki)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: 20 कला/धुरकी = 1 धुर।
English Description: Small unit of land, 20 Kala/Dhurki = 1 Dhur.
📘 डिसमिल (Dismil)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: मीट्रिक प्रणाली की भूमि इकाई (~435.6 sq ft)। यह एक एकड़ का सौवाँ भाग है।
English Description: Metric land unit (~435.6 sq ft, equal to 1/100 acre).
📘 एकड़ (Acre)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: मीट्रिक प्रणाली की भूमि इकाई (100 डिसमिल)। यह 43,560 वर्गफीट के बराबर है।
English Description: Standard land unit, equal to 100 decimals (43,560 sq ft).
📘 लगान (Lagaan)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: भूमि पर लगाया जाने वाला वार्षिक कर/भू-राजस्व।
English Description: Annual land tax/revenue payable on land.
📘 खुदकाश्त (Khudkasht)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: वह भूमि जिस पर मालिक या रैयत स्वयं खेती करता है।
English Description: Land cultivated personally by the owner/raiyat.
📘 बटाई (Batai)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: फसल बंटवारा प्रणाली जिसमें भूमि मालिक और जोतने वाला किसान उपज साझा करते हैं।
English Description: Crop-sharing system where produce is shared between owner and cultivator.
📘 बरानी भूमि (Barani Land)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: वर्षा आधारित भूमि।
English Description: Rainfed agricultural land.
📘 नहरी भूमि (Nahri Land)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: नहर से सिंचित भूमि।
English Description: Land irrigated by canals.
📘 चाही भूमि (Chahi Land)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: कुएँ/ट्यूबवेल से सिंचित।
English Description: Land irrigated by wells/tubewells.
📘 दो फसली भूमि (Do-Fasli Land)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: दो फसल वाली भूमि।
English Description: Land capable of producing two crops annually.
📘 परती भूमि (Parti Land)
Units & Agrarian Terms
हिंदी विवरण: अनुपजाऊ भूमि, खाली छोड़ी हुई भूमि।
English Description: Fallow or uncultivated land left unused.
💡 क्या आप किसी अन्य भू-राजस्व शब्द का अर्थ जानना चाहते हैं?
हमारी अमीन एवं मुंशी टीम से सीधे नि:शुल्क प्रश्न पूछें या अपने पुराने दस्तावेज अनुवाद हेतु जमा करें: