बिहार भू-राजस्व, रजिस्ट्री एवं खतियान शब्दावली (Land Terms Dictionary)
जमाबंदी, केवाला, कैथी, खतियान, परिमार्जन, LPC, दाखिल-खारिज व भू-सर्वे 2026 से जुड़े सभी कठिन राजस्व एवं कानूनी शब्दों के सरल हिंदी अर्थ एवं व्याख्या:
📘 सीएस खतियान (CS Khatian)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: अंग्रेजी शासन (1905–1915) में सर्वे के बाद पहला भूमि-अधिकार रजिस्टर। आज भी अधिकांश जिलों में बेस रिकॉर्ड माना जाता है। इसे कैडस्ट्रल खतियान कहा गया | बिहार में अधिकांश इसी प्रकार के खतियान लागू हैं।
English Description: The first Record of Rights prepared during the Cadastral Survey (1905–1915) under British rule. Still treated as the base record in most districts, also called Cadastral Khatian.
📘 आरएस खतियान (RS Khatian)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: रिविजनल खतियान जो कई जिलों में 1952 से पुनः सर्वेक्षण कर तैयार किया गया संशोधित अधिकार अभिलेख है, कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण। बिहार राज्य में होने वाला यह द्वितीय सर्वेक्षण था, यद्यपि यह बिहार के सभी जिलों में नहीं हुआ था।
English Description: The Revisional Survey Khatian prepared through re-survey in many districts from 1952 onwards. Legally important and authoritative. This was the second survey done in Bihar, although it did not take place in all the districts.
📘 खतियान (Khatian - General)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: सर्वे के बाद तैयार रजिस्टर जिसे अधिकार अभिलेख कहते हैं जिसमें रैयत के नाम, अधिकार, खाता, खेसरा, रकबा, किस्म, लगान और कब्जा इत्यादि दर्ज होता है। यह मूल स्वामित्व दर्शाने का सबसे प्रमुख अधिकार अभिलेख है।
English Description: The Record of Rights prepared after survey, recording raiyat’s name, rights, khata, plot number, area, land type, rent and possession. Primary evidence of ownership and rights.
📘 जमाबंदी (Jamabandi)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: ऑनलाइन या ऑफलाइन- जमाबंदी पंजी (रजिस्टर-II) जिसमें रैयत का विवरण जैसे नाम, पता एवं भूमि विवरण जैसे खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी, लगान आदि प्रविष्टियाँ रहती हैं।
English Description: An extract (online/offline) of Jamabandi Panji (Register-II) containing raiyat details such as name, address, and land particulars like khata, plot, area, boundary and rent.
📘 पंजी-II (जमाबंदी पंजी) (Register-II)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: रैयतों का ऑनलाइन या ऑफलाइन आधिकारिक रजिस्टर जो एक राजस्व ग्राम के सभी जमाबंदियों से बनती है | यह एक से अधिक भाग में रह सकती है | म्यूटेशन के बाद यहाँ पर प्रविष्टियाँ या सुधार होती हैं।
English Description: The official register of raiyats of a revenue village, compiled from all jamabandis. Mutations and corrections are entered here.
📘 खाता (Khata)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: खतियान के निर्माण के समय किसी व्यक्ति के नाम पर दर्ज एक नंबर जिसमें उसकी सारी जमीनें दिखती हैं। यह बैंक पासबुक के खाता नंबर के समकक्ष है | वर्तमान में किसी जमीन के खरीद-बिक्री या अन्य किसी भी प्रकार से अंतरण होने पर वही खाता नं०, उस जमीन के विवरण के साथ नये उत्तराधिकारी या क्रेता को प्राप्त होता है।
English Description: An account number allotted in the khatian at the time of survey, showing all lands of a person. It is Like a bank account number. It remains the same even after succession or sale.
📘 खेसरा (Khesra)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: सर्वे में हर प्लॉट का क्रमांक संख्या जो किसी भी राजस्व ग्राम में विशिष्ट (यूनिक) होता है।
English Description: The serial number of each plot in the survey, unique within a revenue village.
📘 फर्द (Fard)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: यह खतियान/जमाबंदी से निकाली गई प्रमाणित प्रति है, जिसे आमतौर पर बैंक लोन, कोर्ट में प्रमाण या बिक्री-पत्र के लिए प्रयोग किया जाता है। अब इसे डिजिटल हस्ताक्षरित रूप में भी बिहार भूमि पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है।
English Description: A certified extract from khatian/jamabandi, used for bank loans, courts, or sale deeds. Now also available digitally signed from Bihar Bhumi portal.
📘 अधिकार अभिलेख (Record of Rights - RoR)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: यह सर्वे के बाद अंतिम प्रकाशित भूमि-अधिकार अभिलेख का रजिस्टर है, जिसकी प्रविष्टियाँ कानूनी दृष्टि से सही और मान्य मानी जाती हैं। यह भूमि स्वामित्व और कब्जे का मुख्य साक्ष्य है।
English Description: The finally published Record of Rights after survey, legally presumed correct. Primary evidence of ownership and possession.
📘 एलपीसी (LPC - Land Possession Certificate)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: जमीन पर वास्तविक कब्जे का प्रमाणपत्र जो अंचल स्तर पर निर्गत किया जाता है। सामान्य तौर पर भूमि अर्जन के मामले में कम्पेन्सेशन प्राप्त करने के लिये आवश्यक होता है।
English Description: Land Possession Certificate issued at circle level, certifying actual possession. Generally it is a necessary document for claiming compensation in the cases of land acquisition.
📘 लगान रसीद (Lagaan Rashid)
Land Records & Registers
हिंदी विवरण: भू-लगान जमा करने पर दी जाने वाली सरकारी रसीद जो पहले ऑफलाइन पर अब सिर्फ ऑनलाइन निर्गत होती है।
English Description: Government receipt issued on payment of land revenue; earlier offline, now only online.
💡 क्या आप किसी अन्य भू-राजस्व शब्द का अर्थ जानना चाहते हैं?
हमारी अमीन एवं मुंशी टीम से सीधे नि:शुल्क प्रश्न पूछें या अपने पुराने दस्तावेज अनुवाद हेतु जमा करें: