बिहार भू-राजस्व, रजिस्ट्री एवं खतियान शब्दावली (Land Terms Dictionary)
जमाबंदी, केवाला, कैथी, खतियान, परिमार्जन, LPC, दाखिल-खारिज व भू-सर्वे 2026 से जुड़े सभी कठिन राजस्व एवं कानूनी शब्दों के सरल हिंदी अर्थ एवं व्याख्या:
📘 पैमाइश (Paimaish)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जमीन की मापी करना | जो अंचल या सर्वे अमीन द्वारा किया जाता है।
English Description: Measurement of land, usually done by a survey Amin or Circle amin.
📘 जीराब (Jirab)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जमीन मापने का चेन/उपकरण।
English Description: Traditional measuring chain/instrument used for land measurement.
📘 खानापुरी (Khanapuri)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: सर्वेक्षण बंदोबस्त के दौरान एक शुरुआती चरण जिसमें खतियान के कॉलम (जैसे रैयत का नाम, खेसरा नंबर, कब्जा, किस्म आदि) भरने होते हैं। यानी preliminary record प्रस्तुत किया जाता है जिसमें खेत-प्लॉट व रिकॉर्ड की आधारभूत जानकारियां दर्ज की जाती हैं।
English Description: Initial stage of survey when khatian columns (raiyat name, plot number, possession, land type etc.) are filled with preliminary details.
📘 किस्तवार (Kistwar)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: भूमि की प्लॉटिंग और खेत-वार नाप, सीमांकन की प्रक्रिया जिसमें हर खेत/खेसरा को मापा जाता है, नक्शे पर ड्रा किया जाता है, खेत की सीमाएँ निर्धारित होती हैं। यह सुनिश्चित करता है कि सर्वेक्षण मैप और रिकॉर्ड में प्लॉटों की स्थिति स्पष्ट हो।
English Description: Process of measuring, plotting and demarcating each plot/field during survey to ensure boundaries match on maps and records.
📘 शजरा नक्शा (Shajra Naksha)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: गाँव/मौजा का विस्तृत नक्शा।
English Description: The map of a village or mauza.
📘 शजरा किस्तवार (Shajra Kistwar)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: अद्यतन नक्शा जिसमें खेती/प्लॉटिंग भी दर्ज।
English Description: Updated map showing cultivation and plot details.
📘 रकबा (Rakba)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: किसी भू-भाग का क्षेत्रफल।
English Description: Total area/extent of a parcel of land.
📘 मिल-जुमला (Mil Jumla)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जब प्लॉटवार क्षेत्रफल उपलब्ध न हो और कई प्लॉट का कुल रकबा दिया हो।
English Description: Land area recorded collectively without plot-wise area details.
📘 तरतीब (Tartib)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: यह प्रक्रिया खतियान/records को रैयत नामों के अनुसार वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित करने की है, ताकि व्यवस्थित क्रम से अधिकार-अभिलेख तैयार हो।
English Description: Arrangement of khatians/records alphabetically by raiyat names for systematic record preparation.
📘 तरमीम (Tarmim)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जब कोई आदेश जारी हो (आपत्ति/दावा/विवाद के बाद) कि किसी प्रविष्टि (entry) में सुधार किया जाए — जैसे खेसरा संख्या, कब्जा, सीमा, नाम आदि — तो उस सुधार को अभिलेखों में लागू करना। यह draft और final प्रकाशन के बीच या बाद में हो सकता है।
English Description: Corrections/amendments in records (plot number, boundary, name, possession etc.) as per orders of any competent authority during or after survey.
📘 सफाई (Safai)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: निर्दिष्ट प्रक्रिया जिसमें final प्रकाशित अधिकार अभिलेख (Record of Rights) तथा नक्शों की fair copy तैयार की जाती है, जिसमें त्रुटियों को सुधारा गया हो और प्रविष्टियाँ स्पष्ट-सुथरी हों। यह final publication से पहले होने वाला क्रियात्मक चरण है।
English Description: Preparation of fair copies of Records of Rights and maps before final publication, incorporating corrections.
📘 मुक़ाबला (Muqabla)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: नक्शा एवं अभिलेखों (Record of Rights / map) के बीच मिलान/तुलना करना यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्लॉट-वार क्षेत्रफल, सीमाएँ (boundaries), नक्शा पर और अभिलेखों में दिखने वाला विवरण एक दूसरे से मेल खाएं।
English Description: Comparison of maps and records to ensure details like plot area and boundaries match in both the records and the map.
📘 ड्राफ्ट प्रकाशन (Draft Publication)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: जब मूल “खतियान - अधिकार अभिलेख (Record of Rights)” का प्रारूप सार्वजनिक किया जाता है, ताकि रैयत/हितधारक को उस प्रारूप में किये गए प्रविष्टियों (entries) को देख कर आपत्ति/दावा दाखिल करने का अवसर मिले।
English Description: Draft publication of the Record of Rights, giving opportunity to landholders to file objections/claims.
📘 अंतिम प्रकाशन (Final Publication)
Survey & Measurement
हिंदी विवरण: ड्राफ्ट (प्रारूप)-प्रकाशन के बाद आपत्तियों का निपटारा, “सफाई, जांच, मुकाबला, तरमीम, तरतीब आदि” क्रियाएँ पूरी कर के खतियानों (Records of Rights) और नक्शों की साफ एवं अंतिम प्रति तैयार कर जिला स्तरीय अधिकारी के हस्ताक्षर/मुहर के साथ प्रकाशित करना।
English Description: Final publication of khatians and maps after resolving objections and completing safai, muqabla, tarmim etc, under the seal and signature of the district Level Officer.
💡 क्या आप किसी अन्य भू-राजस्व शब्द का अर्थ जानना चाहते हैं?
हमारी अमीन एवं मुंशी टीम से सीधे नि:शुल्क प्रश्न पूछें या अपने पुराने दस्तावेज अनुवाद हेतु जमा करें: